30 बाय 100 मीटर का पुल तोडने का ठेका दो करोड में

राजकमल-हमालपुरा की तोडी गई सुरक्षा दीवार

* सुरक्षा का ध्यान रख सावधानीपूर्वक किया जा रहा कार्य
* एक माह के भीतर उडानपुल के ऊपरी हिस्से को किया जाएगा जमींदोज
अमरावती/दि.12 – शहर की लाइफलाइन माने जानेवाली राजकमल-हमालपुरा उडानपुल को जमींदोज करने का शुभारंभ आखिरकार बुधवार से शुरु कर दिया गया. संबंधित कंपनी के सुप वायजर के मुताबिक इस उडानपुल के रेलवे परिसर का करीबन 20 बाय 100 मीटर का उपरी हिस्सा एक माह के भीतर तोड दिया जाएगा. यह हिस्सा तोडने का ठेका दो करोड में रेलवे विभाग द्वारा दिया गया है.
पिछले 6 माह से यह उडानपुल जर्जर होने की रिपोर्ट सामने आते ही यातायात के लिए प्रशासन की ओर से बंद कर दिया गया था. इश छह माह में अमरावती की लाइफलाईन माना जानेवाला यह उडानपुल बंद रहने से शहरवासियों को हो रही परेशानी के चलते आखिरकार 11 मार्च से उसे तोडने का कार्य शुरु किया गया है. इस उडानपुल के लिए विधायक सुलभा खोडके द्वारा मुख्यमंत्री से 125 करोड रुपए निधि की मांग की गई थी. जो वित्तीय बजट में मंजूर की गई. अब राजकमल के इस उडानपुल को तोडने का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है. बुधवार को सबसे पहले उडानपुल के दोनों तरफ निर्मित की गई सुरक्षा दीवार को तोड दिया गया. धीरे-धीरे यह कार्य रोजाना जारी रहेगा. गौरतलब है कि, भुसावल रेलवे विभाग की ओर से इसके लिए ई-निविदा निकाली गई थी. पुल को तोडने का कार्य मुंबई के मत्ते एसोसिएट्स को सौंपा गया है. तकरीबन 2 करोड रुपए का यह ठेका बताया गया है. एक माह के भीतर रेलवे परिसर के 30 बाय 100 मीटर के करीब इस उपरी हिस्से को जमींदोज किया जाएगा. यह कार्य शुरु रहते समय रेलवे सेवा अबाधित रहेगी, ऐसी भी जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई है. राजकमल चौक, हमालपुरा, जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन की ओर जानेवाले यह उडानपुल को सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग तथा रेलवे विभाग के संयुक्त में फिर से भव्य-दिव्य निर्माण किया जाएगा. रेलवे क्षेत्र में आनेवाले पुल का निर्माण रेलवे प्रशासन द्वारा ही किया जाएगा. वहीं उडानपुल का अप्रौच मार्ग यह सार्वजनिक लोकनिर्माण विभाग की ओर से पूर्ण किया जाएगा. पुल तोडने के लिए आधुनिक यंत्र बुलाए गए है. जिससे अब रेलवे उडानपुल निर्माण कार्य को गति मिलेगी.

Back to top button