एसआईआर प्रक्रिया को लेकर नगरसेविका आसिया अंजुम वहीद खान ने बीएलओ की बैठक ली
23 से 27 मार्च तक विशेष शिविर आयोजित करने की घोषणा

अमरावती/दि.9 – पूरे महाराष्ट्र में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के संदर्भ में प्रभाग क्रमांक 15 छाया नगर-पठानपुरा की पार्षद आसिया अंजुम वहीद खान ने बीएलओ अधिकारियों की बैठक आयोजित की. यह बैठक जनता कॉलोनी स्थित मनपा सभागार में संपन्न हुई. बैठक में नगरसेविका आसिया अंजुम ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है.
उन्होंने बताया कि 23 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच क्षेत्र में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों के आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियाओं को आसानी से पूरा किया जा सके. उन्होंने बीएलओ अधिकारियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और क्षेत्र की जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराएं. नागरिकों को शिविर की जानकारी पत्रक और ऑटो अनाउंसमेंट के माध्यम से दी जाएगी. बैठक में उपस्थित बीएलओ अधिकारियों ने पार्षद की पहल का समर्थन करते हुए इस अभियान में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर अनिल मुचेकर, बी.आर. अभारे, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद शफी, सैयद जाहीद अली, जुबैर अहमद, हसीना परवीन, रिजवाना बानो, नूरसभा बानो, सहीफा शाहीन, एजाज अहमद, शहेनाज परमो, इकबाल, रीना साहू, यास्मीन अख्तर, रूबीना बानो, आसिफ खान, रजिया बी., अब्दुल नजीर, नय्यरोद्दीन, मोहम्मद नासीर, साजिद खान, राजवती प्रदीप कुशवाह, इरशाद सर, सीमा चवरे, फैय्याज खान, मुन्नवर सर, तनवीर खान सहित प्रभाग के सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे.





