नगरसेविका सुरेखा लूंगारे ने नालियों की सफाई कर दिलाई राहत

नागरिकों ने जताया आभार

अमरावती/दि.9– पीडीएमसी प्रभाग अंतर्गत आने वाले गणेडीवाल लेआउट क्षेत्र में नाली जाम होने से नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. विजयाताई टेंभे के फ्लैट के सामने स्थित नाली में कचरा और गंदगी जमा होने से पानी का निकास बंद हो गया था, जिससे सांडपानी फ्लैट और सड़क पर जमा हो रहा था.
नागरिकों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगरसेविका सुरेखा लूंगारे ने तत्काल कार्रवाई की. उन्होंने जेट मशीन मंगवाकर संबंधित नाली की सफाई करवाई, जिससे पानी का प्रवाह सुचारू रूप से शुरू हो गया और नागरिकों को राहत मिली. इसी प्रकार अंबिका नगर, तपोवन स्थित हुसे के घर के सामने भी नाली जाम की समस्या थी, जिसे भी तुरंत हल कर दिया गया. त्वरित कार्रवाई से संतुष्ट नागरिकों ने नगरसेविका सुरेखा लूंगारे का आभार व्यक्त किया.

Back to top button