मुस्लिम हेल्पलाइन ने किया पार्षद अग्रवाल व तिरथकर का सत्कार

अमरावती/दि.27 – हाल ही में अमरावती महानगर पालिका के स्वीकृत पार्षद चुने गए दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल तथा पूर्व विदर्भ केसरी डॉ. प्रा. संजय तिरथकर का हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल की एचवीपीएम मुस्लिम ब्लॉक हेल्पलाइन ने भावपूर्ण सत्कार किया.
संपादक अनिल अग्रवाल के स्वीकृत पार्षद निर्वाचित होने पर खुशी जताते हुए एचवीपीएम मुस्लिम ब्लॉक हेल्पलाइन ने कहा कि, संपादक अनिल अग्रवाल सभी को लेकर चलनेवाले इंसान है, जो सभी से मोहब्बत करने वाले और बहुत मिलनसार और हंसमुख इंसान है. यही वजह है कि, उनके मनपा पार्षद बनने से समाज के सभी घटकों में हर्ष की लहर व्याप्त है. इसके साथ ही हनुमान व्यायाम प्रसारक मंडल द्वारा संचालित डिग्री कॉलेज ऑफ फिजीकल एज्युकेशन में बतौर प्राध्यापक कार्यरत रहनेवाले पूर्व विदर्भ केसरी प्रा. डॉ. संजय तिरथकर के स्वीकृत नगरसेवक बनने पर भी एचवीपीएम मुस्लिम ब्लॉक हेल्पलाइन द्वारा उनका सत्कार किया गया। हेल्पलाइन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि, पहलवानी के क्षेत्र में एक बडा नाम रहनेवाले प्रा. डॉ. संजत तिरथकर के स्वीकृत पार्षद बनने से अमरावती शहर में खेलकूद संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा.
दोनों स्वीकृत पार्षदों के सत्कार के अवसर पर हव्याप्रमं मुस्लिम ब्लॉक हेल्पलाइन के अध्यक्ष हाजी रम्मू सेठ, हाजी आहद अली, इरफान अथहर अली, एजाज बासित, अतीक अहमद, आसिफ पहलवान, नईम सलाट, फहीम (गोलू भाई), मौलवी समद कुरैशी, शेख अतीक व अब्दुल अजिम सहित हेल्पलाइन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button