पार्षद अनिल अग्रवाल का अग्रवाल जागृति महिला मंडल व सखी मंच ने किया सत्कार

अमरावती/दि.26 – राजस्थानी हितकारक मंडल एवं अग्रसेन स्मारक समिति के अध्यक्ष तथा दैनिक ‘अमरावती मंडल’ के संपादक अनिल अग्रवाल को हाल ही में कांग्रेस द्वारा अमरावती महानगर पालिका का स्वीकृत सदस्य बनाया गया. इसके चलते अग्रवाल जागृति महिला मंडल एवं सखी मंच ने अग्रवाल समाज का गौरव बढानेवाले स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल का भावपूर्ण सत्कार करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी.
संपादक व पार्षद अनिल अग्रवाल के निवासस्थान पर पहुंचकर अग्रवाल जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष समता केडिया, सचिव मीना केडिया, कोषाध्यक्ष मंजू धामोरिया तथा अग्रवाल सखी मंच की अध्यक्ष श्वेता केडिया, सचिव अनुश्री लोया, कोषाध्यक्ष स्मिता केडिया सहित प्रतिति अग्रवाल व कविता अग्रवाल ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी. साथ ही पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए संपादक अनिल अग्रवाल का मनपा के स्वीकृत पार्षद बनने के उपलक्ष्य में अभिनंदन किया.





