देवदर्शन हेतु निकले दम्पति के साथ हादसा, पति की मृत्यु
चिखली के केलवद में शोक

बुलढाणा /दि.23 – देवदर्शन हेतु बाइक से जा रहे चिखली तहसील के केलवद गांव निवासी दम्पति आज सुबह भीषण सडक दुर्घटना का शिकार हो गये. हादसे में पति संजय गायकवाड की जान चली गई. जबकि पत्नी शिल्पा गायकवाड गंभीर जख्मी हुई है. शिल्पा को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां मौत के साथ उसका संघर्ष जारी है.
बेराला फाटा पर दुर्घटना हुई. गायकवाड दम्पति अपनी बाइक से जा रहा था. तभी सामने से आती संभाजीनगर-हिंगणघाट बस ने उन्हें टक्कर मार दी. संजय गायकवाड की मौके पर ही जान चली गई. उनका शव पीएम के लिए चिखली उपजिला अस्पताल भेजा गया है.





