भूमि विवाद में चचेरे भाई की हत्या
अकोला शहर के अकोट फाईल की घटना

अकोला / दि. 5 – शहर के अकोट फाइल परिसर के बापू नगर में बुधवार 4 मार्च की शाम 7.30 बजे के दौरान एक युवक की उसके ही चचेरे भाई हत्या कर दी. घर की जगह के विवाद पर यह घटना घटित हुई. मृतक युवक का नाम विनीत विजय बिहूने (19) है. जबकि आरोपी का नाम रितिक अनिल बिहूने (28) है.
जानकारी के मुताबिक विनीत बिहूने के नाम पर रहे मकान की जगह पर से दोनों चचेरे भाईयों में पिछले कुछ दिनों से विवाद शुरू था. वह जगह अपने नाम करने के लिए रितिक अनिल बिहूने यह विनीत पर दबाव डाल रहा था. बुधवार 4 मार्च की शाम इसी बात को लेकर दोनों में फिर से मौखिक विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर संतप्त हुए रितिक ने वाल्मिकी समाज मंदिर के पीछे विनीत पर चाकू से सपासप वार कर दिए. इस हमले में विनीत की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद परिसर में खलबली मच गई थी. अकोट फाइल पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया. पश्चात कुछ ही घंटे में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच पुलिस आगे कर रही है.




