राज्य के किसानों की आत्महत्या रोकने ‘टास्क फोर्स’ की निर्मिति
कृषि विभाग का निर्णय

पुणे ./दि.10- राज्य के किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए ‘टास्क फोर्स’ की निर्मिति करने का निर्णय कृषि विभाग ने लिया है. इस कृति दल के माध्यम से किसानों के मानसिक स्वास्थ्य के साथ सामाजिक, आर्थिक व मौसम बदलाव के कारण निर्माण होने वाली आपदा पर सर्वसमावेशक उपाययोजना चलाने का निर्णय कृषि आयुक्त सूरज मांढरे ने परिपत्रक के जरिए घोषित किया है. इस तरह का ‘टास्क फोर्स’ निर्माण करने वाला महाराष्ट्र यह देश का पहला राज्य साबित हुआ है.
विस्तार और प्रशिक्षण विभाग के संचालक रफीक नाईकवाडी की अध्यक्षता में कृति दल में सुनील बोरकर, उदय देशमुख, गणेश घोरपडे, जीवन बुंदे, नंदकिशोर नाईकवाड, सत्यजीत शितोले, सोनाली शिलकर आदि अधिकारियों का समावेश है. इसी तरह शिवार फाउंडेशन के माध्यम से किसानों के मानसिक स्वास्थ्य पर काम करने वाले संशोधक, कृषि समाज शास्त्रज्ञ डॉ. विनायक हेगाणा और महिला किसानों के मानसिक स्वास्थ्य पर संशोधन करने वाली मानसोपचार तज्ञ सृष्टि डोइजड की विशेष सदस्य के रुप में नियुक्ति की गई है. राज्य के किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए लगातार विविध योजना, उपक्रम और कार्यक्रम चलाए जा रहे है. फिलहाल मौसम बदलाव के कारण नैसर्गिक आपदा, फसलों का नुकसान, आर्थिक समस्या, सामाजिक तनाव और मानसिक अस्थिरता की समस्या निर्माण होती है. ऐसे विविध कारणों से किसानों को अनेक परेशानी का सामना करना पडता है. उन्हें इस समस्या का सामना करते आ सके, निराशा से बाहर निकलते आ सके इसके लिए उचित मार्गदर्शन और मानसिक आधार की आवश्यकता है. इस कारण किसानों की आत्महत्या रोकने के प्रयासों के साथ ही आपदा पूर्व, आपदा के समय और आपदा के बाद किसानों को खेती, आर्थिक, सामाजिक और मानसिक दृष्टिकोण से एकात्मिक उपाय योजना चलाने के लिए इस कृति दल की निर्मिति किये जाने की बात संबंधित विभाग की तरफ से स्पष्ट की गई है.





