सीएस और अस्पताल प्रशासन को लपेटा

पल्लवी गुडधे मृत्यु प्रकरण में पिता का बडा आरोप

* अपराध दर्ज कर सस्पेंड करने की मांग
अमरावती /दि.17 – पल्लवी भुषण गुडधे प्रसूता की मौत के लिए उनके पिता विनायक संपतराव मोहने ने आज जिला स्वास्थ्य प्रशासन पर गंभीर आरोप कर सीएस और अस्पताल प्रशासन को मौत का जिम्मेदार बताया. उन लोगों को सस्पेंड कर अपराध दर्ज करने की भी मांग की गई. मोहने ने आज दोपहर मराठी पत्रकार भवन में मीडिया को संबोधित कर एक दर्जन मुद्दे इस संबंध में उपस्थित किये.
मोहने ने कहा कि, सीएस द्वारा स्थापित जांच समिति ने डॉ. अनूप बोंद्रे और डॉ. अपूर्व कडू को दोषी ठहराने का अहवाल दिया और निलंबित किया गया. किंतु मोहने ने सवाल उठाया कि, बडे ऑपरेशन की जिम्मेदारी सामान्य ठेका (संविदा) डॉक्टर पर प्रशासन और सीएस ने क्यों दी? संविदा डॉक्टर्स ने भी वह जिम्मेदारी क्यों ली? समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि, डॉ. अनूप बोंद्रे एनेथेशिया देने के बाद अस्पताल से चले गये थे. अन्य डॉक्टर्स पर जबाबदारी क्यों नहीं दी गई. मोहने ने कहा कि, समिति की रिपोर्ट अपने चिकित्सकों को बचाने वाली है, हमें यह रिपोर्ट मान्य नहीं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मान्य नहीं. बेटी और दामाद द्वारा परिवार शस्त्रक्रिया करने की सहमति न देने पर भी जबरन हस्ताक्षर लेने का आरोप उन्होंने किया. सेवानिवृत्त न्यायाधीश जांच की मांग उन्होंने की. उन्होंने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन का मार्ग अपनाने की बात कही. इस समय अनिल गायकवाड, जलाल शाह चांद शाह मौजूद थे.

Back to top button