दाउदी बोहरा समाज का पहला रोजा कल
माहे रमजान शुरु

* मस्जिद की सुंदर सजावट
अमरावती/दि.16 – इस्लाम धर्म में रमजान सबसे बडा पर्व माना जाता है. यह अल्लाह की इबादत का महीना है. इस्लामिक कैलेंडर का 9 वां माह होने के साथ रोजे फर्ज किए गए हैैं. इस माह में प्रत्येक दानधर्म और इबादत का कई गुना सवाब है.
दाउदी बोहरा समाज के रमजान कल से शुरु हो रहे हैं. कल पहला रोजा मिसरी कैलेंडर के हिसाब से रखा जाएगा. पूरे 30 दिन बर्तन बाजार स्थित दाउदी बोहरा मस्जिद में आमील साहब मूर्तजाभाई मदारवाला, धर्मगुरु सैयदना साहब की रजा से इबादत करवाएंगे. रमजान माह के कारण समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है. मस्जिद को सुंदर सजाया गया है, रोशनाई की गई है. बोहरा समाज ने नमाज के लिए विशेष पारंपरिक वेशभूषा तैयार की है.





