डीसीएम सुनेत्रा पवार ने की अमित शाह से मुलाकात
पार्थ पवार समेत पार्टी के प्रमुख नेता थे मौजूद

नई दिल्ली./दि.11 – अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) पार्टी के प्रमुख चेहरे के रुप में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर जिम्मेदारी आ गई है. उन्होंने काम की शुरुआत की है और वे दिल्ली दौरे पर है. दिल्ली दौरे में सुनेत्रा पवार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात के समय उनके साथ पार्थ पवार समेत पार्टी के प्रमुख नेता भी मौजूद थे.
उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने पार्थ पवार, जय पवार, पार्टी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल पटेल और प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे के साथ अमित शाह से मुलाकात की. इस अवसर पर इन नेताओं ने राज्य की राजनीति पर भी चर्चा होने की सूत्रों ने जानकारी दी. अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति का विलिनीकरण का मुद्दा अधिक चर्चा में है. राकांपा (शरद पवार) पार्टी के नेताओं द्वारा विलिनीकरण के दावे किये गये. दोनों दल एकजूट होने की इच्छा अजित पवार की थी, ऐसा भी इन नेताओं द्वारा कहा गया. यह मुद्दा फिलहाल शांत हुआ रहा हो, फिर भी उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार आगे कौनसा निर्णय लेती है. उस पर सभी का ध्यान केंद्रीत है. इस मुलाकात में विलिनीकरण पर चर्चा हुई बतायी जाती है. उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार यह राज्य की राजनीति में सक्रिय होने के पूर्व राज्यसभा की सदस्य थी. राज्यसभा की सदस्यता का वह इस्तीफा देने वाली है. उनकी सीट पर पार्टी से किसे भेजा जाएगा, इस बाबत भी चर्चा शुरु है.





