अमरावती मॉडल स्टेशन के शौचालय में मिला युवक का शव

मृतक की शिनाख्त नहीं, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

अमरावती/दि.18 – स्थानीय मॉडल रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक गंभीर घटना हुई. जब एक रेलगाडी के शौचालय में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया. घटना से स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए सनसनी फैल गई.
जानकारी के मुताबिक सुबह के समय स्टेशन पर खडी एक रेलगाडी के शौचालय का दरवाजा काफी देर तक अंदर से बंद था. संदेह होने पर रेलवे कर्मचारियों ने दरवाजा खुलवाया. अंदर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला. इसकी सूचना तत्काल रेलवे पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर शव को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद करीब सुबह 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया. जहां चिकत्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पास किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास प्रतीत होती है. रेलवे पुलिस ने स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. साथ ही मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी है और आसपास के पुलिस थानों को भी सूचना भेजी गई हैं. फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. पहचान स्थापित होने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी.

Back to top button