शिवभक्तों पर झपटा काल, वाहन उलटा
1 की मौत, 17 घायल

चंद्रपुर/दि.16 – भद्रावती तहसील के पाटाला के पास रविवार शाम शिवभक्तों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की जान चली गई. 17 अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए. मृत युवक का नाम भूषण विजय दोडके है. हादसा तब हुआ जब यह लोग शिव मंदिर में त्रिशूल अर्पण कर लौट रहे थे और वाहन पलट गया.
घायलों को वहां से गुजर रहे लोगों ने वरोरा के उपजिला अस्पताल में दाखिल किया. प्रथमोपचार पश्चात उन्हें गंभीर हालत रहने पर चंद्रपुर सिवील अस्पताल लाया गया. 5 घायलों का वरोरा में ही इलाज शुरु है. यह सभी लोग रालेगांव के जगन्नाथ मठ पर दर्शन हेतु जा रहे थे. उन्होंने भटाला के प्रसिद्ध शिव मंदिर में त्रिशूल चढाया और लौटते समय हादसा हो गया. घायलों में मयूर वनसिंगे, राजू किसन शिवरकर, राजू जाधव, मंथन डाहूले, लकी भडके, नानाजी मरस्कोल्हे, गणेश थापने, मारोती शिवरकर, विनोद गौरकर मारुती बदखन, रोशन माडवे, सोहम भोयर, प्रवीण आवारी, प्रतीक पारखी, रोहित झाडे का समावेश है.





