वाल्मिकपुर के युवक की मौत

हत्या या हादसा?, सिंधी-पथ्रोट मार्ग की मध्यरात्रि की घटना

* हत्या होने का रिश्तेदारों को संदेह
पथ्रोट /दि.13 सिंधी से पथ्रोट मार्ग के पोल्ट्री फार्म के पास 8 मार्च की रात खून से सनी अवस्था में पडे एक युवक की मृत्यु से खलबली मच गई है. वाल्मिकपुर निवासी युवक श्रीकृष्ण गौतम की मृत्यु सडक हादसा है, या कोई अनुचित घटना? इन सवालों से अब पुलिस ने जांच की दिशा बदली है.
रात 9.30 बजे से 10 बजे के दौरान श्रीकृष्ण गौतम को अज्ञान वाहन ने उडा दिया और चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. लेकिन रिश्तेदारों ने इस घटना के पीछे हत्या का संदेह व्यक्त किया है. इस कारण इस घटना में नया मोड आ गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पथ्रोड पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी श्रीकृष्ण पर उपजिला अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. मृतक के भाई रोहित श्रीकृष्ण गौतम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलूओं को ध्यान में रख जांच कर रही है. पथ्रोट पुलिस ने फारेंसिक दल को भी घटनास्थल बुलाया था. सूत्रों के मुताबिक यह दुर्घटना नहीं बल्कि पुरानी रंजिश में रची गई एक सुनियोजित साजिश की संभावना दर्शायी जा रही है. घटनास्थल पर खुन के धब्बे और सबूत ेदेखकर पुलिस ने तकनीकी जांच पर जोर दिया. पथ्रोट पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Back to top button