क्यूआरटी की परीक्षा में मृतक जवान विजय नागापुरे का शानदार रहा प्रदर्शन
आत्महत्या के पूर्व अपने भाई से भी की थी फोन पर बात

अमरावती/दि.27- अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करनेवाले क्यूआरटी जवान विजय नागापुरे ने घटना के पूर्व सुबह अपने भाई से फोन पर बातचीत भी की थी. जांच में क्यूआरटी की वार्षिक परिक्षा में उसका शानदार प्रदर्शन रहने की बात भी सामने आई हैं.
बता दे कि पिछले चार साल से अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय के क्यूआरटी दल में कार्यरत जवान विजय नागापुरे ने गुरूवार 26 मार्च को सुबह 9.45 बजे के दौरान आयुक्तालय के क्यूआरटी रूम में अपनी सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी. मृतक जवान ने आत्महत्या करने के पूर्व अपने सहयोगी जवानों के साथ मुख्यालय के मैदान पर क्रिकेट भी खेला था. उस समय वह काफी खुश नजर आ रहा था. लेकिन अचानक खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने से हडकंप मच गया था. विजय नागापुरे के आत्महत्या का कारण पता नहीं चला था. लेकिन आर्थिक व्यवहार को लेकर उसके द्बारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा चल रही थी. फॉरेन्सिक दल ने उसका मोबाईल जब्त किया हैं. उसने कोई वीडियो या चैटिंग भी प्राप्त नहीं हुई हैं. जांच में पता चला हैं कि घटना के तीन दिन पूर्व 23, 24 और 25 मार्च को क्यूआरटी की वार्षिक परीक्षा में विजय नागापुरे का शानदार प्रदर्शन था. कल गुरूवार 26 मार्च को सुबह मुख्यालय के मैदान पर पहुंचने के पूर्व विजय ने अपने भाई से बात की थी. तब उसने अपनी दुपहिया में पेट्रोल भरकर घर आने की बात कहीं थी. लेकिन पेट्रोल पंप पर काफी भीड रहने से विजय मैदान पर क्रिकेट खेलने चला गया था. पश्चात उसने क्यूआरटी रूम में जाकर आत्महत्या कर ली. सूत्रों का कहना था कि विजय शेअर मार्केट में निवेश करता था और उसने कुछ लोगों से पैसे भी लिए थे. इसी आर्थिक व्यवहार के लेने-देन के मामले को लेकर उसने आत्महत्या की हरने की चर्चा हैं. मामले की जांच फ्रेजरपुरा पुलिस आगे कर रही हैं.





