महानगरों के हरित क्षेत्र में गिरावट

सांसद बलवंत वानखडे का लोकसभा में सवाल

अमरावती /दि.10 – जिले के सांसद बलवंत वानखडे ने लक्ष्यवेधी प्रश्न के जरिए प्रमुख शहरों में वानिकीकरण, हरित क्षेत्र के कम होने का विषय उठाया. जिसका जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने विस्तृत उत्तर देकर मान्य किया कि, देश के महानगरों में हरित क्षेत्र में बडी गिरावट दर्ज की गई है.
मंत्री महोदय ने सदन को बताया कि, भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा प्रत्येक दो वर्षों में वन एवं वृक्ष आवरण का आकलन कर भारत वन स्थिति रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है. देश के 7 महानगरों मुंबई, बेंगलोर, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता में अब केवल 10 प्रतिशत अर्थात 511 किमी संयुक्त वनावरण शेष है. 2021 की तुलना में इन महानगरों में 2.09 वर्ग किमी वनावरण की बढोत्तरी दर्ज की गई है. अहमदाबाद में 5.48 वर्ग किमी की उल्लेखनीय बढोत्तरी हुई है. मुंबई में मामूली बढोत्तरी हुई है. दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद में वनावरण कम हुआ है.
* क्या कहा मंत्री महोदय ने
मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि, प्रमुख शहरी क्षेत्रों में वनावरण सामान्य रुप से फिर बना हुआ है. कुछ शहरों में राज्य सरकारों की नीतियों और हरित पहल के कारण वनावरण बढा है. वहीं शहरीकरण से कुछ नगरों में गिरावट दर्ज की गई है. सांसद बलवंत वानखडे ने अपने प्रश्न में बढते शहरीकरण की पृष्ठभूमि में शहरी हरित क्षेत्र के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता एक बार फिर रेखांकित हुई है.

Back to top button