श्री शिवाजी कला व वाणिज्य महाविद्यालय में कल होगा पदवी वितरण समारोह

अमरावती/दि.17- श्री शिवाजी शिक्षण संस्था अंतर्गत संचालित श्री शिवाजी कला व वाणिज्य महाविद्यालय, अमरावती में कल बुधवार 18 मार्च को सुबह 10 बजे डॉ. पंजाबराव देशमुख सभागृह में पदवी वितरण समारोह का आयोजन किया गया है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंबादास कुलट करेंगे. समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में केशवराव मेटकर (उपाध्यक्ष, श्री शिवाजी शिक्षण संस्था, अमरावती) तथा प्रा. डॉ. प्रवीण सूर्यवंशी (व्यवस्थापन परिषद सदस्य, संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय) उपस्थित रहेंगे. इस अवसर पर विभिन्न संकायों के स्नातक विद्यार्थियों को पदवी प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे. साथ ही शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा. कार्यक्रम में उपस्थित मान्यवरों के मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा तय करने के लिए प्रेरणा मिलेगी. कार्यक्रम का आयोजन डॉ. किशोर साबलेे और डॉ. जयराम गायकवाड ने किया है. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंबादास कुलट ने पदवी प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों से समारोह में उपस्थित रहने का आवाहन किया है.

Back to top button