मेलघाट के पारंपरिक देवस्थान पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग

सांसद बलवंत वानखड़े का सम्मान

अमरावती/दि.7 – मेलघाट क्षेत्र के पारंपरिक देवस्थानों पर वन विभाग द्वारा लगाए गए पूजा प्रतिबंध के विरोध में मामला संसद में उठाने पर क्षेत्रवासियों ने सांसद बलवंत वानखड़े का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया. जानकारी के अनुसार, मेलघाट के काटकुंभ गांव में भुमका भोगेलाल सुभाजी बेठेकर सहित जात पंचायत के प्रमुख सखाराम बेठेकर, काडमु मावस्कर, चंदन भुसूम, रविंद्र बेठेकर, भूता बेठेकर और राजू बेठेकर आदि ने पारंपरिक पगड़ी बांधकर सांसद का स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों ने देवस्थानों को प्रतिबंधमुक्त कराने के लिए संसद में प्रभावी ढंग से आवाज उठाने पर उनका आभार व्यक्त किया.
गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण स्थानीय आदिवासी समुदाय में नाराजगी थी। इस मुद्दे को सांसद वानखड़े ने संसद में उठाकर देवस्थानों को पुनः खुलवाने की मांग की थी. इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल येवले, सहदेव बेलकर, मेलघाट युवक कांग्रेस अध्यक्ष पियुष मालवीय, काटकुंभ की सरपंच ललिता बेठेकर, विक्की राठौर, कमलेश राठौर, महेपतसिंह उइके, नौशाद शेख और नितिन बेठेकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Back to top button