एमपीएससी राज्यसेवा 2026 में 484 पद बढ़ाने की मांग
सांसद निंबालकर ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र

नागपुर/दि.20 – महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (चझडउ) की महाराष्ट्र नागरी सेवा (राजपत्रित) संयुक्त पूर्व परीक्षा 2026 से पहले रिक्त पदों में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है. इस संबंध में सांसद ओमप्रकाश राजे निंबाळकर ने सीधे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजकर 484 अतिरिक्त पदों को मंजूरी देने की मांग की है.
* अभी सिर्फ 87 पदों की भर्ती
एमपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 31 दिसंबर से 20 जनवरी तक आवेदन लिए गए थे और कुल 87 रिक्त पदों के लिए ही विज्ञापन जारी हुआ था. इनमें उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी / गट विकास अधिकारी (उच्च श्रेणी) के 13, सहायक संचालक (वित्त व लेखा सेवा) के 32, सहायक गट विकास अधिकारी के 30, उद्योग अधिकारी (तकनीकी) के 4, पशुवैद्यकीय अधिकारी के 8 पद शामिल है. उपजिलाधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) संवर्ग के लिए अभी शासन से मांगपत्र प्राप्त नहीं हुआ है.
* 31 मई की परीक्षा से पहले फैसला जरूरी
महाराष्ट्र नागरी सेवा पूर्व परीक्षा 31 मई 2026 को प्रस्तावित है. पत्र में कहा गया है कि यदि परीक्षा से पहले 484 पदों को शामिल नहीं किया गया तो यह लगातार तीसरा वर्ष होगा जब बड़ी भर्ती नहीं हो पाएगी. इससे विशेषकर ग्रामीण व किसान परिवारों के अनेक अभ्यर्थियों की आयुसीमा पार होने का खतरा है. इसलिए कृषि विभाग के 484 पदों को वित्त विभाग से तात्कालिक मंजूरी देने की मांग की गई है.
* अन्य विभागों में भी बढ़ सकती हैं सीटें
संभावित अतिरिक्त पदों में ग्रामविकास विभाग के 43, वित्त विभाग के 32, उद्योग, ऊर्जा व कामगार के 4, गृह विभाग के 9 व सामान्य प्रशासन के 10 पद शामिल रह सकते है. यदि मांग मान ली जाती है तो राज्यसेवा 2026 की परीक्षा से पहले कुल रिक्तियों में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हजारों स्पर्धा परीक्षा अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है.





