अमरावती विमानतल का रनवे 3 हजार मीटर करने की मांग

अमरावती से दिल्ली, पुणे, गोवा, हैदराबाद उडानें शुरु करें

* सांसद डॉ. अनिल बोंडे की संसद में मांग
* शैक्षणिक और औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक
अमरावती/दि.11 – बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे ने अमरावती में शीघ्र विमानतल पर नाइट लैंडिंग की सुविधा होने से यहां से रोज राजधानी दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों की एयर कनेक्टीवीटी का मुद्दा उपस्थित किया. राज्यसभा में शून्य प्रहर दौरान डॉ. बोंडे ने नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से अमरावती से अनेक शहरों के लिए विमानसेवा शुरु करने का अनुरोध किया. उनके अनुरोध पर मंत्री महोदय सकारात्मक नजर आये.
सांसद डॉ. बोंडे ने अमरावती विमानतल का रनवे बढाकर 3 हजार मीटर करने की मांग भी सदन में रखी. उसी प्रकार सदन को बताया कि, पीएम मित्र टेक्स्टाइल झोन में बडे उद्यम और निवेश आने की संभावना है. उसी प्रकार आयटी पार्क भी साकार होने जा रहा है. ऐसे में अमरावती के शैक्षणिक, औद्योगिक विकास के लिए बडे शहरों, बिजनेस सेंटर से एयर कनेक्टीवीटी आवश्यक है. अत: वे विमानन मंत्रालय से अनुरोध करना चाहते हैं कि, अमरावती से पुणे-गोवा, अमरावती से हैदराबाद-तिरुपति, अमरावती से इंदौरा-दिल्ली सीधी विमान सेवा शुरु की जाये. उन्होंने सदन को बताया कि, अमरावती-देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की उडानों को बेहतरीन प्रतिसाद मिला है. सप्ताह की तीन दिन की सेवा बढाकर पांच दिन करनी पडी है. ऐसे में विभागीय मुख्यालय और कुलस्वामिनी अंबा माता को शहर होने से यहां हवाई कनेक्टीवीटी आवश्यक है और इसे अच्छे प्रतिसाद की भी उन्हें उम्मीद है.

Back to top button