एक्स गर्लफ्रेंड से शरीर सुख की मांग

बदनामी करने की धमकी देकर मांगे पांच लाख रुपए

* रिश्ता टूटने पर पीडिता पहुंची पुलिस के पास, मामला दर्ज
अमरावती/दि.6- पांच साल तक प्रेम संबंध कायम रहने के बाद ब्रेकअप होने के बाद युवती का रिश्ता तय हो गया. यह बात प्रेमी युवक को पता चलते ही उसने संबंधित युवक को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को चैटिंग किए हुए स्क्रिनशॉट और वीडियो कॉल भेज दिए. इस कारण युवती का तय हुआ रिश्ता टूट गया. पश्चात आरोपी युवक ने उसके साथ शारीर सुख की मांग करते हुए बदनामी करने की धमकी दी और पांच लाख रुपए भी मांगे. पीडिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं. आरोपी युवक का नाम शेगांव के कुंभारवाडा निवासी नागेश प्रभाकर बावस्कार (31) हैं.
जानकारी के मुताबिक परतवाडा थाना क्षेत्र में रहनेवाली 26 वर्षीय पीडिता ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि शेगांव के कुंभारवाडा निवासी नागेश बावस्कार के साथ वर्ष 2021 से प्रेम संबंध थे. लेकिन बाद में ब्रेकअप होने के बाद युवती का रिश्ता कहीं और हो गया. यह बात नागेश को पता चलने पर उसने अपनी प्रेमिका को परेशान करना शुरू कर दिया. मैसेज कर और पीडिता की चाची को कॉल कर बातचीत करने के लिए दबाव डालने लगा. उसने पीडिता से शारीरिक सुख की मांग कर पांच साल रहे प्रेम संबंध बाबत बदनामी करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपए की मांग की साथ ही आरोपी के पास रहे चैटिंग के स्क्रिन शॉर्ट और वीडियो कॉल के स्क्रिन शॉर्ट पीडिता के होनेवाले पति को भेजी हैं. इस कारण पीडिता की बदनामी हुई और उसका तय हुआ रिश्ता टूट गया. रिश्ता टूटने के कारण पीडिता काफी हताश हो गई. आखिरकार उसने गुरूवार 5 मार्च को परतवाडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी नागेश बावस्कार के खिलाफ बीएनएस की धारा 75 (2), 78 (1), 308 (2), 356 (2), 351 (2) और 67 आयटी अ‍ॅक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button