कोर्ट में पुलिस पिटाई की बात से किया इंकार
लंगड़ाते हुए चला, ताकत नहीं बची कहा अशोक खरात ने

* आज वीसी के माध्यम से नाशिक सत्र न्यायालय में पेश किया गया.
नाशिक/दि.13 – नाशिक के भोंदूबाबा अशोक खरात को आज (13 अप्रैल) वीसी के माध्यम से नाशिक सत्र न्यायालय में पेश किया गया. इस दौरान अशोक खरात को तीसरे मामले में न्यायिक हिरासत सुनाई गई. वहीं एसआईटी अशोक खरात को कल फिर से अदालत में पेश करेगी. उसने कोर्ट के सामने हिरासत में मारपीट किये जाने से साफ इंकार किया. जबकि जेल में देखा गया कि, अशोक खरात लंगडाकर चल रहा है. काफी कमजोर लग रहा है.
कुछ दिन पहले मेडिकल जांच के लिए जाते समय अशोक खरात लंगड़ा कर चल रहा था. साथ ही शरीर में ताकत नहीं बची है, ऐसी प्रतिक्रिया भी अशोक खरात ने दी थी. आज जब सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने पूछा कि पुलिस के खिलाफ मारपीट की कोई शिकायत है क्या?, तो अशोक खरात ने नहीं ऐसा जवाब दिया.
* आज की सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
आरोपी अशोक खरात को वीसी के माध्यम से पेश किया गया. न्यायाधीश ने सबसे पहले आरोपी से उसका नाम पूछा. पुलिस के खिलाफ मारपीट की शिकायत है क्या?, ऐसा सवाल भी पूछा गया. इस सवाल पर अशोक खरात ने नहीं जवाब दिया. जांच अधिकारी ने आरोपी को चौथे मामले में वर्ग करने की अनुमति मांगी. तीसरे मामले की पुलिस हिरासत का अधिकार कायम रखते हुए चौथे मामले में भी कस्टडी देने की मांग सरकारी वकील ने की. तीसरे मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत सुनाई गई. आरोपी को जेल भेजा जाएगा, उसकी मेडिकल जांच की जाएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी. अशोक खरात को कल फिर अदालत में पेश किया जाएगा.
* खरात मामले में ईडी एक्शन मोड में
अशोक खरात मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. नाशिक, पुणे और शिर्डी में एक साथ छापेमारी कर जांच अपने हाथ में ली है. शिर्डी के समता पतसंस्था की राहाता शाखा में ईडी की टीम पहुंची है और अशोक खरात के नामिनी वाले करीब 100 खातों की जांच शुरू है. इन खातों में 60 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन की प्राथमिक जानकारी सामने आई है. नाशिक में 5, पुणे में 3 और शिर्डी में 3 जगहों पर छापे मारे गए हैं. समता पतसंस्था से जुड़े आर्थिक लेन-देन की गहराई से जांच जारी है और खरात की संपत्ति तथा धन के स्रोत का पता लगाया जा रहा है. वहीं नाशिक के तृप्तबाला निवास पर आयकर विभाग की भी छापेमारी की जानकारी सामने आई है. खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
* कल्पना खरात अब भी फरार
शिर्डी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद से अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात नाशिक स्थित घर से फरार है. 11 दिन बीत जाने के बावजूद जांच एजेंसियां उसे खोजने में असफल रही हैं. अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कल्पना के मायके तथा उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है. नाशिक में उसकी कुछ सहेलियों और घर में काम करने वाले वर्तमान व पूर्व नौकरों से भी पूछताछ की गई है. हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.





