डेेंटिस्ट डॉ. रोशन चांदवानी को प्रथम पुरस्कार

राज्यस्तरीय अविष्कार स्पर्धा में शहर का नाम किया रोशन

अमरावती/ दि. 9 – परभणी स्थित वसंतराव नाईक मराठवाडा कृषि विद्यापीठ ूं में हाल ही में संपन्न राज्यस्तरीय अविष्कार संशोधन महोत्सव में अमरावती के सुप्रसिध्द दंत चिकित्सक डॉ. रोशन अमरलाल चांदवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया.
परभणी स्थित वसंतराव नाईक मराठवाडा कृषि विद्यापीठ में हाल ही में संपन्न राज्यस्तरीय अविष्कार संशोधन महोत्सव मेेंं अमरावती के दंत चिकित्सक डॉ. रोशन चांदवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. डॉ. रोशन चांदवानी व उनकी पत्नी डॉ. अमीशा चांदवानी गत 15 वर्षो से अपनी सेवा दंत चिकित्सा क्षेत्र में दे रहे हैं. पहले चरण में नासिक से संपन्न प्रतियोगिता में वह प्रथम स्थान पर रहे. पश्चात उन्होंने राज्यस्तरीय संशोधन के लिए अपना पोस्टर व मॉडल प्रस्तुतिकरण किया. 804 स्पर्धकों में से व सभी गुटों में कुल 229 स्पर्धकों का चयन हुआ. इसमें अपने गुट पोस्ट पीजी में वे प्रथम स्थान पर रहे. उनके मॉडल प्रस्तुतिकरण ने परिक्षकों को मोहित कर दिया. महोत्सव के समापन में उन्हें पुरस्कार व संशोधन फेलोशिप देकर सम्मानित किया गया.
डॉ. रोशन द्बारा बनाया गया मॉडल मुख कर्करोग (प्रिकैंसर) के रोगियों के लिए एक बहन ही लाभदायक तकनीक साबित हो सकती है. इस के इस्तेमाल से प्रिकैंसर के पेशेंट को बहुत जल्दी आराम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मराठवाडा कृषि विद्यापीठ के कुलगुरू डॉ. इंदमाणी ने की तथा बतौर प्रमुख अतिथि पद्मश्री डॉ. अशोक, पद्मश्री श्रीरंग लाड आदि उपस्थित थे. सभी अतिथियों ने डॉ. चांदवानी का अभिनंदन करते हुए उन्हें उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

 

Back to top button