उपमहापौर भेंडे ने महाशिवरात्रि निमित्त जिजाऊ भवन में किए दर्शन

सभी के सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

अमरावती/दि.16 -महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिजाऊ भवन में विशेष पूजन और अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर अमरावती शहर के उपमहापौर सचिन भेंडे ने उपस्थित रहकर भगवान शंकर का विधिवत दर्शन किया और अभिषेक पूजा में उपस्थिति दर्शाई. इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड उमडी थी. धार्मिक वातावरण में हर हर महादेव के जयघोष से परिसर गूंज उठा.
उपमहापौर सचिन भेंडे ने शहरवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देकर सभी के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की. तथा समाज में शांति, एकता और भाईचारा कायम रहें, ऐसी भावना व्यक्त की. इस समय स्थानीय मान्यवर, कार्यकर्ता व नागरिक बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button