उपमहापौर सचिन भेंडे ने समर्थ वाडी को दी भेंट
पूर्व सांसद नवनीत राणा, विधायक प्रवीण तायडे, सीपी राकेश ओला व गट नेता नाना आमले भी रहे उपस्थित

* सभी गणमान्यों ने पूज्य आबाजी के दर्शन प्राप्त कर आशीर्वाद लिए
अमरावती /दि.26- शहर के नवनिर्वाचित उपमहापौर सचिन भेंडे ने आज भाजपा नेत्री व पूर्व सांसद नवनीत राणा, विधायक प्रवीण तायडे, सीपी राकेश ओला तथा वायएसपी के गट नेता ज्ञानेश्वर उर्फ नाना आमले के साथ बडनेरा रोड स्थित श्री समर्थ वाडी को भेंट दी तथा वहां पर चल रहे योगीराज गोविंद महाराज सप्ताह के समापन समारोह में हिस्सा लिया. इस अवसर पर सभी गणमान्यों ने पूज्य आबाजी महाराज के दर्शन करते हुए उनके आशीर्वाद प्राप्त किए. साथ ही सभी श्रद्धालुओं के संग महाप्रसाद का भी लाभ लिया.





