उपमहापौर सचिन भेंडे ने किया फिशरीज हब का निरीक्षण

प्रस्तावित फिशरीज हब को जल्द शुरू कराने का दिया आश्वासन

अमरावती/दि.11 – अमरावती महानगरपालिका क्षेत्र के बडनेरा स्थित प्रभाग क्रमांक 21 की जुनी वस्ती में प्रस्तावित फिशरी हब परियोजना का निरीक्षण युवा स्वाभिमान पार्टी के मनपा उपमहापौर सचिन भेंडे ने किया. यह निरीक्षण विधायक रवि राणा के सुझाव पर किया गया. निरीक्षण के दौरान उपमहापौर सचिन भेंडे ने परिसर के नागरिकों से संवाद कर परियोजना से जुड़ी समस्याओं, आवश्यक सुविधाओं और स्थानीय अपेक्षाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि विधायक रवि राणा के माध्यम से इस फिशरी हब परियोजना को जल्द से जल्द पूरा कर शुरू कराने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाएंगे.
इस समय उपमहापौर सचिन भेंडे ने बताया कि फिशरी हब शुरू होने से क्षेत्र के मछली व्यवसाय से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि इस परियोजना के माध्यम से मछली विक्रेताओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और बाजार व्यवस्था भी बेहतर होगी. इस अवसर पर युवा स्वाभिमान पार्टी के गटनेता ज्ञानेश्वर उर्फ नाना आमले ने कहा कि अमरावती और बडनेरा के विकास के साथ-साथ अमरावती महानगरपालिका की प्रगति के लिए फिशरी हब परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है. इसलिए इस परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करना हमारा लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि परियोजना शुरू होने के बाद नागरिकों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्थान पर मछली खरीदने की सुविधा मिलेगी.
इस निरीक्षण के दौरान उपमहापौर सचिन भेंडे एवं मनपा में युवा स्वाभिमान पार्टी के गटनेता नाना आमले सहित नगरसेवक प्रशांत वानखडे, संजय हिंगासपुरे, सुमती ढोके, अजय जयस्वाल, किशोर जाधव, दीपक साहू, नंदा सावदे, रजनी डोंगरे, गौरी मेघवानी, प्रीति रेवणे, महेश मुलचंदानी, योगेश विजयकर, अर्चना पांडे, प्रियंका पाटणे, मीरा कांबले, मधुरा कहाले के साथ ही युवा स्वाभिमान पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे. स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई कि फिशरी हब परियोजना जल्द शुरू होने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और मछली व्यवसाय को आधुनिक स्वरूप प्राप्त होगा.

Back to top button