गुप्तधन की लालसा, ब्रिटिशकालीन डाक बंगले में खुदाई
कापसी में उपेक्षित ऐतिहासिक वास्तु खतरे में

* कार्रवाई की मांग ने पकडा जोर
अकोला/दि.23 – कापसी तालाब परिसर के ब्रिटीशकालीन ऐतिहासिक डाक बंगले की उपेक्षा की वजह से हालत पहले ही खस्ता हो चुकी है. ऐसे में वहां गुप्तधन की खोज में अवैध रुप से खुदाई किये जाने की खबर मिल रही है. लोगों का आरोप है कि, कुछ लोगों ने डाक बंगले के परिसर में तोडफोड के साथ गहरे गढ्ढे किये हैं. इन लोगों पर कडी कार्रवाई किये जाने की मांग उठाई जा रही है.
* ऐतिहासिक विरासत खतरे में
पुराने डाक बंगले में गुप्तधन रहने की अफवाहें कई बार फैली. शनिवार रात कुछ लोग वहां पहुंचे. उन्होंने डाक बंगले में अपना ठिया जमा लिया. फिर मशनरी और औजार लाकर खुदाई शुरु कर दी. खोज काम के कारण ऐतिहासिक विरासत खतरे में आने का आरोप क्षेत्र के लोगों ने किया है. राजस्व अधिकारियों के पास इसकी शिकायत करने की बात उन्होंने कही. यह ऐतिहासिक वास्तु पहले महापालिका प्रशासन की देखरेख में थी. अब इसकी ओर किसी का ध्यान नहीं होने से वास्तु जर्जर हो रही है. उसके नेस्तनाबूद होने का खतरा पैदा हो जाने का दावा क्षेत्र के नागरिकों ने किया.
* दोषियों पर कडा एक्शन
नागरिकों ने ऐतिहासिक डाक बंगला का अस्तित्व खतरे में डालने वाली खुदाई कारगुजारी के दोषियों पर कडे एक्शन की मांग की. कोई कार्रवाई न होने पर इस प्रकार के लोगों की हिम्मत बढ जाएगी और ऐतिहासिक वास्तु खतरे में आ आएगा. नागरिकों ने डाक बंगले के संरक्षण हेतु सुरक्षा बंदोबस्त और नियमित देखरेख की मांग भी की है.