देविदासराव भारसाकले का 100 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

दर्यापुर/दि.10- दर्यापुर तहसील के मूल निवासी एवं प्रतिष्ठित किसान देविदासराव जयरामजी भारसाकले का 100 वां जन्मदिन उनके कुकसा स्थित निवास पर पारिवारिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर उन्होंने 101 वें वर्ष की आयु में प्रवेश किया. मूल रूप से बेलोरा गांव के रहने वाले देविदासराव भारसाकले काफी समय पहले कुकसा गांव में अपने परिवार के साथ स्थायिक हो गए थे. जहां पर उनके शतायु होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.
इस अवसर पर डॉ. पंजाबराव देशमुख को-ऑपरेटिव बैंक के संचालक तथा कृषि उत्पन्न बाजार समिति दर्यापुर के पदाधिकारी अनिल पाटील भारसाकले और सुनील पाटील भारसाकले के हस्ते शतायुषी देविदासराव का शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम में रोहिणी फाउंडेशन के सहसचिव एवं संपादक अमोल कंटाले ने भी पुष्पहार अर्पित कर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान रघुनाथ भारसाकले, विकास भारसाकले, दत्ता पाटील गावंडे, मंगलाताई गावंडे, अमोल गावंडे, अनिताताई भारसाकले सहित परिवारजन एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. सभी उपस्थितों ने देविदासराव भारसाकले को दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं.





