धारणी नप की पार्षद जमुनाबाई चौबे का निधन
हाल ही में हुए चुनाव में प्रभाग क्र. 7 से हुई थी निर्वाचित

धारणी/दि.4 – हाल ही में हुए धारणी नगरपंचायत के चुनाव में प्रभाग क्र. 7 से कांग्रेस की टिकट पर नगरसेविका निर्वाचित हुई जमुनाबाई राधेश्यामजी चौबे कल रात ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया. वे 78 वर्ष आयु की थी. उनकी अंतिम यात्रा स्थानीय सीमा लॉज के पीछे स्थित उनके निवासस्थान से आज दोपहर एक बजे निकाली गई एवं मोक्षधाम में उनके पार्थिव पर अंतिम संस्कार किए गए.
नवनिर्वाचित पार्षद जमुनाबाई चौबे के निधन का समाचार मिलते ही धारणी नगर पंचायत सहित पूरे शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई. धारणी के प्रतिष्ठित कुशन व्यापारी संतोष चौबे की माताजी व नवनिर्वाचित पार्षद जमुनाबाई चौबे अपने पश्चात 2 पुत्र व 1 पुत्री सहित बहुओं एवं नाती-पोतों से भरापूरा परिवार छोड गई है.





