अकोट के चोरों के गिरोह को धारणी पुलिस ने दबोचा
4 आरोपियों से 11.28 लाख रुपए का माल जब्त

धारणी /दि.26 – मेलघाट के जलापूर्ति योजना के लाखों रुपए के पाइप चुराकर ले जानेवाले अकोट के गिरोह का पर्दाफाश किया गया है. बारातांडा वन उपज नाका पर जाल बिछाकर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक समेत 11 लाख 28 हजार रुपए का माल जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम अब्दुल रईस अब्दुल रफिक (48), राजीक शहा शफी शहा (37), रहेमान उर्फ सलमान खान इलीयास खान (29) और निसार खान युनूस खान (30) है. अभियंता राम मुंडोकार की शिकायत पर धारणी पुलिस ने कार्रवाई की. राणापिसा तालाब से 8 गांव के लिए शुरु आरआर जलापूर्ति योजना के 54 लोहे के पाइप शातीर चोरों ने एमएच-27/सी-0540 में भरे थे. 18 फरवरी को तडके 6 बजे के दौरान यह ट्रक अकोट की तरफ जा रहा था, तब पुलिस ने उसे रोका और जांच में चोरी उजागर हुई. जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के मार्गदर्शन में थानेदार अवतारसिंग चौहान, पीएसआई सतीश झालटे के दल ने यह कार्रवाई की. चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल रवाना कर दिया गया है.





