जिले के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी की डिजिटल निगरानी

अपराध होने से पहले ही आरोपियों को पकडने की पहल

* अमरावती वासियों की सुरक्षा सबसे अहम
* पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का कहना
अमरावती/दि.10 – पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आज दावा किया कि, अमरावती में गली-गली से लेकर हाईवे तक सीसीटीवी की ऐसी निगरानी इन्स्टॉल करने जा रहे हैं कि, कोई भी अपराध घटित होते ही जल्द से जल्द आरोपी दबोचे जाएंगे. सामान्य नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीसीटीवी निगरानी उपयोगी रहने का दावा कर बावनकुले ने बताया कि, फ्यूचर रेडी, डिजिटल, एडवॉन्स और एआई युक्त सीसीटीवी यहां सर्वत्र लगाए जाएंगे. जिससे अपराध होने के पहले ही आरोपियों को दबोच लेने में पुलिस को सहायता होगी.
अमरावती पुलिस आयुक्तालय में वाहन लोकार्पण समारोह दौरान पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोल रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि, सीसीटीवी इंस्टॉल करने 110 करोड का फंड आ गया है. मार्वल कंपनी के माध्यम से शहर और जिले के प्रमुख भागों में कैमरे लगाए जाएंगे. चारो ओर निगरानी रहने से निश्चित ही अपराधों पर अंकुश रहेगा. लोगों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है. आरोपी शीघ्र दबोचे जाने की व्यवस्था होगी. उन्होंने यह भी कहा कि, सीसीटीवी की निगरानी हेतु अगले सप्ताह वे अमरावती के सभी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं. जिसमें सभी बातों पर गैर कर हाईवे से लेकर गांव-देहात का भी समावेश किया जाएगा. अपराधों पर अंकुश लगाने सीसीटीवी की निगरानी उपयोगी रहने से अमरावती अपनी शांत नगरी के रुप में पहचान कायम रखेगा.

Back to top button