दिनेश सेठिया को मान्यवरों ने दी जन्मदिन की बधाई

कष्टभंजन हनुमान मंदिर में प्रसादी

* उमडे राजनेता, समाजसेवी, संंस्थाध्यक्ष
अमरावती/दि.28 – शहर के युवा समाजसेवी दिनेशभाई सेठिया को आज जन्मदिन पर गणमान्य ने बधाई और शुभकामनाएं दी. सेठिया परिवार की ओर से छत्री तालाब रोड स्थित कष्टभंजन हनुमान मंदिर में प्रसादी का आयोजन किया गया था. जिसमें अनेकानेक राजनेता, समाज सेवी, संस्था के पदाधिकारी और कई मान्यवर पहुंचे थे. कई नवनिर्वाचित नगरसेवकों ने भी महापालिका की साफ-सफाई पर खास आमसभा पश्चात दिनेशभाई सेठिया से मिलकर उन्हें हैप्पी बर्थडे कहा.
दिनेश सेठिया को बधाई देने उद्यमी विजय खंडेलवाल वीर हनुमानजी, नगर सेवक धीरज हिवसे, जलाराम सत्संग मंडल, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अनिल साहू, लोहाणा महिला मंडल, लोहाणा नवयुवक मंडल, माणिक नेमाडे, पप्पू भाई गगलानी, शिवसेना जिला प्रमुख संतोष बद्रे सहित अनेक गणमान्य पहुंंचे थे. युवा स्वाभिमान पार्टी के सभी नगरसेवकों संजय हिंगासपुरे, उपमहापौर सचिन भेंडे, नगरसेवक अजय जायस्वाल, किशोर जाधव, ज्ञानेश्वर आमले, सुमती ढोके, दीपक साहू सम्राट, प्रशांत वानखडे, महेश मूलचंदानी, योगश विजयकर, रजनी डोंगरे, नंदा सावदे, अर्चना पांडे, प्रीति रेवने, प्रियंका पाटणे, गौरी मेघवानी आदि ने भी दिलदार समाजसेवक दिनेशभाई सेठिया को बधाई देने पहुंचे थे.

Back to top button