दिव्यांग युवक की दुर्घटना में मौत

मोताला /दि.26 – एक 45 वर्षीय दिव्यांग युवक की दुर्घटना में मृत्यु होने की घटना मोताला के सेवागार बाबा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार 25 फरवरी को घटित हुई. मृतक का नाम बालापुर तहसील के लोहारा ग्राम निवासी शिवदास समाधान कांडेलकर है.
जानकारी के मुताबिक दिव्यांग शिवदास यह तिपहिया स्कूटी का इस्तेमाल करता था. बुधवार 25 फरवरी को सुबह वह अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था. सुबह 11 बजे के दौरान मोताला से मलकापुर मार्ग के सेवागीर बाबा पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना में शिवदास के सिर पर गंभीर चोटे आ गई. नागरिकों ने उसे तत्काल उपचार के लिए मोताला ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया.





