नरहरी झिरवल नॉट रिचेबल होने की चर्चाएं
आदिवासी सम्मेलन में नहीं रहे मौजूद

मुंबई/दि.14-संपूर्ण राज्य के प्रशासन का केंद्र रहने वाले मंत्रालय का कर्मचारी ही रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकडे जाने से प्रशासकीय और राजनीतिक सर्कल में खलबली मची थी. अन्न व औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री नरहरी झिरवल के मंत्रालय की तीसरी मंजिल के कार्यालय में यह मामला हुआ. इस घटना के बाद नरहरी झिरवल अज्ञातवास में गए है. पिछले कुद समय से वे नॉट रिचेबल होने की जोरदार चर्चाएं हो रही है. झिरवल के कार्यालय में राजेंद्र ढेरंग नामक कर्मचारी ने एक मेडिकल दुकानदार से 35 हजार की रिश्वत ली थी. रिश्वत लेते समय एसीबी के अधिकारियों ने राजेंद्र ढेरंग को रंगेहाथ पकडा था. जिसके कारण मंत्री नरहरी झिरवल दिक्कत में आ गए. घटना के बाद उन्होंने संबंधित प्रकरण से उनका कोई संबंध नहीं होने का स्पष्टीकरण दिया था. यदि इस प्रकरण से मेरा संबंध दिखाई दिया तो मैं इस्तीफा दूंगा, ऐसा मंत्री झिरवल ने कहा था. हालांकि, इस मामले में नरहरी झिरवल के निजी पीए ने ही राजेंद्र ढेरंग को पैसे लेने कहा था, ऐसी जानकारी जांच में सामने आई है. इसलिए इस प्रकरण का संबंध नरहरी झिरवाल तक पहुंचने की गहरी संभावना है. इसलिए नरहरी झिरवल नॉट रिचेबल होने की चर्चा है. नरहरी झिरवल ने अपने सभी नियोजित कार्यक्रम रद्द कर सभी से संपर्क तोडा है. नाशिक में आज पहला राज्यस्तरीय आदिवासी साहित्य संस्कृति सम्मेलन आयोजित किया है. इस सम्मेलन का उद्घाटन मंत्री नरहरी झिरवल के हाथों होना था. सम्मेलन में झिरवाल अनुपस्थित रहने से आयोजकों ने नाराजगी व्यक्त की.





