वितरण कंपनी के सहायक अभियंता रिश्वत लेते रंगेहाथ धरे गये
धारणी में एसीबी दल की कार्रवाई

धारणी/दि.9- बुधवार 8 अप्रैल को अपरान्ह धारणी में महावितरण के उपविभागीय कार्यालय में कार्यरत सहायक अभियंता सुशांत बावनगडे को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी के दल ने रंगेहाथ पकड लिया. इस घटना से महावितरण कंपनी में हडकंप मच गया है.
जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने अपने सोलर कार्य की फाइल मंजूर करने के लिए कार्यालय में संपर्क किया था. आरोप है कि, अभियंता सुशांत बावनगडे ने फाइल पास करने के लिए प्रति फाइल एक हजार रुपए के हिसाब से कुल 4 हजार रुपए की मांग की थी. रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत अमरावती एसीबी कार्यालय को दी थी. प्राथमिक जांच में आरोप सही पाये जाने के बाद एसीबी के दल ने बुधवार 8 अप्रैल को अपरान्ह जाल बिछाकर सहायक अभियंता सुशांत बावनगडे को शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड लिया. एसीबी के दल ने आरोपी बावनगडे को कब्जे में लेकर उसके खिलाफ धारणी थाने में मामला दर्ज किया है. इस घटना से महावितरण कंपनी में हडकंप मच गया है. यह कार्रवाई एसीबी के अधीक्षक बापू बांगर, अपर पुलिस अधीक्षक सचींद्र शिंदे, उपअधीक्षक सुनील किनगे के मार्गदर्शन में निरीक्षक योगिता ठाकरे, चित्रा मेसरे, शैलेश कडू, आशीष जांभोले, सतीश किटूकले के दल ने की.





