डॉ. अनिल बोंडे भारत-स्विट्जरलैंड संसदीय मैत्री ग्रुप में नियुक्त
लोकसभा सचिवालय की तरफ से महत्वपूर्ण पत्र जारी

* विदर्भ और महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात
* दोनो देशों के रिश्तों को एक नई दिशा मिलेगी
नई दिल्ली/दि.24 -भारत की संसद ने संसदीय लेवल पर स्विट्जरलैंड के साथ रिश्तों को और मजबूत करने के मकसद से भारत-स्विट्जरलैंड संसदीय मैत्री ग्र्रुप बनाया है. यह मैत्री ग्रुप 18वीं लोकसभा के टर्म के लिए बनाया गया है, और राज्यसभा के सांसद डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे को इसमें सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने डॉ. बोंडे को इस मैत्री ग्रुप का मेंबर चुना है. इस बारे में एक अधिकृत पत्र एल.वी. रमना, डायरेक्टर, लोकसभा सेक्रेटेरिएट (कॉन्फ्रेंस और प्रोटोकॉल ब्रांच) ने जारी किया है.
माना जा रहा है कि वे अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग बढाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. यह नियुक्ति संसदीय राजनय (पार्लियामेंट्री डिप्लोमेसी) को और असरदार बनाने के लिहाज से अहम होगी और उम्मीद है कि भारत-स्विट्जरलैंड के रिश्तों को एक नई दिशा मिलेगी. इस मौके पर सांसद डॉ. अनिल बोंडे ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन सी.पी.राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार व्यक्त किया.
भारत-स्विट्जरलैंड संसदीय मैत्री ग्रुप का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संसदीय संवाद, सहयोग, व्यापार, तकनीक, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और भी मजबूत करना है. इस ग्रुप के जरिए आपसी दौरे, चर्चासत्र और पॉलिसी बातचीत ऑर्गनाइज की जाएंगी. डॉ. अनिल बोंडे की इस ग्रुप में नियुक्ति विदर्भ और महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है.