डॉ. गोविंद कासट मित्र मंडल द्वारा जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों का सम्मान
स्वीकृत सदस्य अनिल अग्रवाल, संजय शिरभाते और दिनेश बूब का किया सत्कार

अमरावती/दि.24 – डॉ. गोविंद कासट मित्र मंडल की ओर से आयोजित एक गरिमामय समारोह में मनपा के स्वीकृत सदस्य दिनेश बूब एवं अनिल अग्रवाल का अभिनंदन एवं सम्मान किया गया.
इस अवसर पर मूकबधिर विद्यालय के मुख्याध्यापक जीवन गोरे एवं वैशाली जीवन गोरे दंपति को विवाह वर्षगांठ पर बधाई देते हुए सम्मानित किया गया. साथ ही एचवीपीएम के सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक संजय शिरभाते के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनका स्वागत किया गया. वरिष्ठ समाजसेवक डॉ. गोविंद कासट का भी विशेष सम्मान किया गया. कार्यक्रम का नियोजन एवं संचालन डॉ. गोविंद कासट ने किया. अध्यक्षीय संबोधन में प्रदीप जैन ने सभी सत्कार मूर्तियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्वीकृत सदस्य गुणवत्ता एवं नियंत्रण क्षमता के लिए प्रसिद्ध हैं और उनसे जनसेवा कार्यों के त्वरित निराकरण की अपेक्षा है.
सम्मान के प्रत्युत्तर में दिनेश बूब एवं अनिल अग्रवाल ने आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया. अंत में राजेंद्र डांगे ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का आभार माना. कार्यक्रम में डॉ. रविंद्र कासट, प्रदीप कासट, राजेंद्र पेलागड़े, उमेश वैद्य, रितेश बूब, गणेश जुनघरे, शरद कासट, विजय संतान, संतुरबार सर, सुरेश कस्तुरकर, काशीनाथ फुटाणे, प्रकाश कालबांडे, सतीश वडनेरकर, सैयद गुरुद्दीन, श्रीकांत शेगोकार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.





