डीआरआई का दल फाइनांसरो की कडी जुटाने में लगा!
शहर के तीन से चार लोगों पर नजर

* पुख्ता सबूत इकट्ठा होते ही हो सकती है गिरफ्तारी
* मामला पांच किलो एमडी ड्रग्स जब्ती प्रकरण का
अमरावती/दि.4- रविवार 1 फरवरी को डीआरआई के दल द्बारा नवसारी रोड के ढाबे पर मारे गए छापे में 4 किलो 900 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होने के बाद गिरफ्तार चार आरोपियों को फाइनांस करनेवाले शहर के तीन से चार लोग डीआरआई के रडार पर हैं. यह दल इन चारों के पुख्ता सबूत इकट्ठा करने में जुटा हुआ हैं. आरोपी और फाइनांसरों की पूरी कडी मिलते ही डीआरआई दल द्बारा उनकी गिरफ्तारी कभी भी किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं.
सूत्रों के मुताबिक एमडी प्रकरण में डीआरआई दल के पास शहर के तीन से चार लोगों के नाम सामने आए हैं. जो जल्द पैसा कमाने के मकसद से आरोपियों को पाइनांस करते थे. सूत्रों ने यह भी बताया कि डीआरआई दल की कार्यशैली अलग रहती है. उनके पास संबंधितों की पूरी कुंडली हैं. फिलहाल यह दल बडनेरा, अकोला और अमरावती पर फोकस कर रहा हैं. आरोपियों के और फाइनांसरों के कॉल रिकॉर्ड से लेकर वॉट्सअॅप कॉल समेत अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही हैं. इसके अलावा आरोपी और फाइनांसर किन-किन लोगों के संंपर्क में थे यह भी देखा जा रहा है. जिन 3-4 लोगों के नाम डीआरआई के पास आए हैं. उनके पुख्ता सबूत इकट्ठा कर पूरी कडी मिलाई जा रही हैं. उसके बाद संबंधितों की गिरफ्तारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं. डीआरआई का दल इस प्रकरण में काफी गोपनियता बरत रहा हैं. लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनका काम काफी तेज गति से जारी हैं.





