ट्रक दुर्घटना में चालक और क्लीनर की मौत
दोनों मृतक बुलढाणा के रहनेवाले

* अकोला जिले में माना थाना क्षेत्र की घटना
अकोला/दि.7- अकोला जिले के माना थाना क्षेत्र में शनिवार 7 फरवरी को तडके आयशर ट्रक की हुई भीषण दुर्घटना में चालक और क्लीनर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. दोनों मृतक बुलढाणा जिले केे जोहर नगर के रहनेवाले हैं. मृतकों के नामक चालक अनीसउद्दीन रफीकउद्दीन काजी और क्लीनर मो. रेहान मो. नाजीम हैं.
जानकारी के मुताबिक नागपुर- मुंबई राष्ट्रीय महामार्ग पर कुरूम शिवार के तीन पुल के पास आयशर ट्रक की दुर्घटना हुई. एमएच 29 – बीएफ- 6074 क्रमांक का ट्रक नागपुर से संभाजी नगर की तरफ लोहे के पाईप लेकर जा रहा था तब अचानक चालक का वाहन पर से संतुलन बिगडने के कारण ट्रक सडक के द्बिभाजक पर चढकर विपरीत दिशा के पुल के पास खाई में जाकर गिर गया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदे लोहे के पाईप कैबीन में घुस गए और चालक व क्लिनर पर आ गिरे. इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही माना पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए. मामले की जांच माना के थानेदार गणेश नावकार के मार्गदर्शन में जमादार दीपक सोलंके आगे कर रहे हैं.





