नागपुर में एक करोड की ड्रग्स जब्त

नागपुर/दि.14-नागुपर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अपराध शाखा एनडीपीएस पथक ने 1 करोड 2 लाख रुपए की एमडी (मेफेड्रोन) जब्त की है. दहलाने वाली बात यह है कि, यह तस्करी निजी ट्रवल्स बस की कुरियर द्वारा की जा रही थी. इस मामले में आरोपी संजय रामप्रसाद गंगवानी 51 को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 512 ग्राम एमडी पावडर जब्त की है.





