नशे में धूत बाईक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

इर्विन चौक की तरफ से रॉग साइड आ रहा था मालवीय चौक की तरफ

* दुर्घटना देखने रूके अन्य वाहन भी आपस में भीडे
अमरावती/दि.2- होलिका दहन के दिन शाम 5 बजे के दौरान नशे में धूत दुपहिया सवार रॉग साइड से गाडी चलाते हुए उडानपुल की सुरक्षा दीवार से टकरा गया. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के समय घटनास्थल पर भारी भीड जमा हो गई. दुर्घटना देखने वहां वाहनों की कतार लग गई. ऐसे में अन्य वाहन भी आपस में भीड गए. आखिरकार जख्मी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कर पुलिस ने यातायात सूचारू किया.
जानकारी के मुताबिक एक युवक नशे में धूत अवस्था में एमएच-32, जी 9998 पर सवार होकर इर्विन चौक से रॉग साईड से तेज रफ्तार से वाहन चलाता हुआ मालवीय चौक की तरफ जा रहा था. वह नशे में इस कदर धूत था कि उसे वाहन भी चलाते नहीं आ रहा था और असंतुलित होकर उसकी दुपहिया उडानपुल की सुरक्षा दिवार से टकरा गई. इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पडा. उसे कोई उठाने तैयार नहीं था. नागरिकों की भारी भीड जमा हो गई थी. नागरिकों की भीड के कारण यातायात ठप हो गया और अनेक लोग वाहन से नजारा देख रहे थे. ऐसे में कार, ऑटो रिक्षा और दुपहिया आपस में भीड गए. किसी तरह घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई तब पुलिस का दल वहां आ पहुंचा. कुछ नागरिकोंं ने जख्मी युवक को ऑटो रिक्षा में जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया. पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर यातायात सुचारू किया. समाचार लिखे जाने तक जख्मी युवक का नाम पता नहीं चल पाया था.

Back to top button