दुबई से ऑस्ट्रेलिया
अशोक खरात का हजारों करोड़ का हवाला रैकेट

* रोहित पवार का सनसनीखेज आरोप
नाशिक/ दि. 4- खुद को आध्यात्मिक गुरु बताने वाले भोंदू अशोक खरात के पाप का घड़ा अब भरता जा रहा है और उसके खिलाफ अब तक 12 मामले दर्ज हो चुके हैं. अब अशोक खरात मामले में राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. भोंदू खरात ऑस्ट्रेलिया, दुबई सहित चार-पांच देशों में हवाला के माध्यम से ’मनी लॉन्ड्रिंग’ कर रहा है, ऐसा उन्होंने कहा है. साथ ही इस मामले की ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा तुरंत जांच की मांग पवार ने की है. रोहित पवार ने अपने ’एक्स’ पोस्ट में कहा है कि भोंदू खरात ऑस्ट्रेलिया, दुबई सहित चार-पांच देशों में हवाला के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर रहा है और खरात ने भ्रष्ट अधिकारियों और भ्रष्ट राजनीतिक नेताओं के हजारों करोड़ रुपये इन देशों में भेजे हैं, ऐसी जानकारी मिल रही है। खरात केवल भोंदू नहीं बल्कि एक बड़ा ’नेक्सस’ है, ऐसा आरोप उन्होंने लगाया है.
इस मामले की केंद्रीय संस्थाओं द्वारा भी जांच होना जरूरी है. यह मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी चुनौतीपूर्ण है, इसलिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त सबूत आए होंगे तो गृह विभाग को भी इस मामले का राजनीतिक फायदा उठाने के बजाय गहन जांच करनी चाहिए। खैर! इस मामले में भी जांच एजेंसियों को जागना चाहिए, ऐसी उम्मीद है, ऐसा भी रोहित पवार ने कहा है.
इस बीच, पहले से ही यौन शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी के 12 मामलों से घिरे अशोक खरात के लिए रोहित पवार के ये आरोप बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. अब इस मामले में केंद्रीय जांच. एजेंसियां एंट्री लेती हैं या नहीं, इस पर सबकी नजर बनी हुई है.





