अंडों के रेट गिरे

600 में मिल रहे 100 नग

नागपुर/दि.17 – खाडी देशों में निर्यात ठप होने के कारण भारत में अंडों की कीमतें 30-40 प्रतिशत लुढक गई है. 100 अंडे मात्र 550-600 रुपए में मिल रहे हैं. पोल्ट्री व्यवसाय इस वजह से संकट में आ गया है. थोडे दिन पहले ही अंडों के दाम 800-900 रुपए बोले जा रहे थे. खाडी युद्ध की वजह से रेट गिर गये और इससे उद्योग दिक्कतों में घिर गया है.
पोल्ट्री उद्योग के आंकडों के अनुसार युद्ध से पहले खाडी देशों में भारत से रोजाना एक करोड नग अंडे निर्यात किये जाते थे. वैसे भी भारत से निर्यात किये गये अधिकांश अंडे खाडी देशों में ही भेजे जाते थे. निर्यात बंद हेने से यह खेप देशज मार्केट में भेजी जा रही है. जिससे मांग से अधिक आपूर्ति के कारण रेट घसर गये हैं. गर्मियों में अंडों की खपत वैसे भी कम हो जाती है.

Back to top button