एकनाथ श्री दौड स्पर्धा
परसों जिलास्तरीय हाफ मैराथन

* युवा सेना और शाहू संस्था का आयोजन
* हजारों के नकद पुरस्कार
अमरावती/ दि. 13 – युवा सेना, शाहू बहुउद्देशीय संस्था ने परसों रविवार 15 फरवरी को सबेरे 6 बजे उप मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे एवं सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के जन्मदिन उपलक्ष्य जिलास्तरीय हॉफ मैराथन दौड का आयोजन किया है. संत ज्ञानेश्वर सांस्कृतिक भवन में होने जा रही एकनाथ श्री दौड 2026 में 4 समूह में हजारों रूपए के 6-6 के नकद पुरस्कार रखे गये हैं. सभी स्पर्धकों को प्रमाणपत्र दिए जाने की जानकारी मुख्य आयोजक प्रवीण प्रभाकर दिधाते ने दी.
उन्होंने बताया कि पुरूष और महिला के ख्ाुले गट में 5-5 किमी की दौड रहेगी. वहीं दो समूह 15 वर्ष से कम उम्र के लडके- लडकियों के होंगे. सभी समूह में 6-6 अवार्ड हाथों हाथ दिए जायेंगे. 5 किमी का रूट सांस्कृतिक भवन से पंचवटी से आरटीओ से मां साहब जिजाउ स्मारक- बियाणी चौक- जिलाधिकारी कार्यालय- गर्ल्स हाईस्कूल- इर्विन – सांस्कृतिक भवन रहेगा. ढाई किमी का रूट सांस्कृतिक भवन-शिवाजी शिक्षा संस्था- गर्ल्स हाईस्कूल चौक- इर्विन – सांस्कृतिक भवन रहेगा.
स्पर्धा का उद्घाटन प्रदेश के वित्त, नियोजन, कृषि, श्रम, विधि व न्याय राज्य मंत्री आशीष जायसवाल, शिवसेना नेता नानकराम नेभनानी की अध्यक्षता में करेंगे. पुरस्कार वितरण में उप मुख्यमंत्री कक्ष प्रमुख और विशेष कार्यकारी अधिकारी सचिवालय, उप मुख्यमंत्री मंगेश चिवटे, पूर्व विधायक गोपीकिसन बाजोरिया, पूर्व विधायक कैप्टन अभिजीत अडसूल और जिला प्रमुख आशीष धर्माले के हस्ते होगा.
यह आयोजन के मार्गदर्शक पूर्व सांसद और अनुसूचित जाति -जनजाति आयोग के अध्यक्ष आनंदराव अडसूल, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, अमरावती जिला संपर्क मंत्री और प्रदेश के जल संपदा मंत्री संजय राठोड, युवा सेना कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक, शिवसेना उपनेता प्रीति संजय बंड, पूर्व विधायक और जिला निरीक्षक संजय रायमूलकर, युवा सेना मुख्य सचिव राहुल लोंढे, युवा सेना सचिव किरण साली, संगठक और पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, सह संपर्क श्याम देशमुख है. मैराथन स्पर्धा में भाग लेने के लिए सत्यम खंदाडे 7666384382 या चेतन गोगे 8999792952 अथवा दीक्षांत कांबले 8177938664 या मंथन गावंडे 9096368115 से संपर्क करने का आवाहन युवा सेना ने किया है.





