एकता सखी मंच का चैत्र नवरात्रौत्सव का आयोजन
विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया पर्व

अमरावती/दि.30 – स्थानीय एकता सखी मंच द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री रामनवमी के पावन महापर्व पर नवरात्रि पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अमरावतीवासिनी श्री अंबा माता मंदिर तथा श्री एकवीरा माता मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर एकता सखी मंच द्वारा सत्संग का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया.
सत्संग के पूर्व श्री एकवीरा माता मंदिर में कन्यापूजन भी एकता सखी मंच द्वारा उत्साह से मनपूर्वक सभी उपस्थित कन्याओं मानसन्मान देते हुए मनाया गया. कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री अंबा माता मंदिर और एकवीरा माता मंदिर के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सहयोग मिला. साथ ही एकता सखी मंच की अध्यक्ष डॉ. एड. नमिता राजकुमार तिवारी अवस्थी, बबीता शर्मा, गौरी शंकर भजन मंडल की रंजना मिश्रा, सुनीता पडोले, शोभा पड़ोले, भारती विरुलकर, देवका मानकर, हेमा देशमुख, प्रधान, गोरले, रेखा डीग्रेस, सन्ध्या काले आदि ने महत्प्रयास किए.





