फुल आमला में वृध्द व्यक्ति ने की आत्महत्या

नांदगांव खंडेश्वर/दि.7 – नांदगांव खंडेश्वर तहसील के लोणी टाकली थाना खेत्र में आनेवाले फुल आमला निवासी लक्ष्मण नाईक (89) नामक वृध्द ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली. 5 मार्च की शाम यह घटना घटित हुई. इस प्रकरण में लोणी पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मण नाईक हमेशा बिमार रहता था. बिमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है. ऐसा शिकायत में दर्ज किया हैं. घर से बाहर निकले लक्ष्मण नाईक के घर न आने पर उसकी परिवार के सदस्यों ने काफी तलाश की. लेकिन कही पता नहीं चला. जब परिवार ेके सदस्य खेत शिवार पहुंचे तब उन्हें कुएं में लक्ष्मण की लाश दिखाई दी. पुलिस ने जानकारी मिलते ही तत्काल घटनास्थल पहुंचकर शव कुएं से बाहर निकाला और पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा लिया. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की हैं.





