27 को विषय समिति सभापति और उपसभापति के चुनाव

दोनों पदो के लिए फिल्डींग लगाना शुरू

अमरावती/दि.21 – मनपा की आमसभा में विषय समिति सदस्यों की नियुक्ति करने के बाद 27 मार्च को सभापति ओैर उपसभापति पद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं. इस चुनाव बाबत विभागीय आयुक्त श्वेता सिंघल से मनपा को पत्र प्राप्त हो गया हैं. 27 मार्च को होनेवाले सभापति और उपसभापति पद के चुनाव के लिए सदस्यों की फिल्डींग शुरू हो गई हैं.
मनपा में शहर सुधार समिति, विधि समिति, महिला व बालकल्याण समिति तथा शिक्षण समिति के लिए सभापति व उपसभापति पद के चुनाव होनेवाले हैं. उल्लेखनीय हैं कि इन चार समितियों पर सत्तारूढ दल का बोलबाला रहनेवाला हैं. यह पद अपने पास रखे जाते है या मित्र दलों को भी अवसर दिया जाता है, इस ओर सभी का ध्यान केंद्री हैं.

* शिक्षण समिति
शिक्षण समिति में भाजपा की तरफ से ऋषिकेश देशमुख, पूजा अग्रवाल और वंदना मडघे का समावेश है. कांग्रेस की तरफ से सुनिता भेले व विशाल वानखडे, युवा स्वाभिमान पार्टी की तरफ से प्रीती रेवणे, राकांपा की तरफ से प्रमोद महल्ले, शिवसेना-बसपा गट से सचिन वैद्य और एमआईएम की तरफ से फहरा नाज सैयद मीर अहद अली की नियुक्ति की गई हैं.

* महिला व बालकल्याण समिति
महिला व बालकल्याण समिति ने भाजपा की नूतन भुजाडे, सुरेखा लुंगारे और लता देशमुख का समावेश हैं. कांग्रेस की तरफ से अर्चना आत्राम व लुबिना तनवीर सई मखदुम, युवा स्वाभिमान की तरफ से रजनी डोंगरे, राकांपा से ममता आवारे, शिवसेना बसपा गुट से विद्या माटे और एमआईएम से डॉ. मरीयम रारानी का समावेश हैं.

* शहर सुधार समिति
शहर सुधार समिति में भाजपा की तरफ से राधा कुरील प्रदीप उर्फ बंडू हिवसे, लवीना हर्षे, कांग्रेस की तरफ से संजय शिरभाते व अफजार जहां सादिक शाह, युवा स्वाभिमान की तरफ से सुमती ढोके, राकांपा से प्रशांत उर्फ गुड्डू धर्माले, शिवसेना-बसपा गुट से संजय गव्हाले, एमआईएम से कुब्राबानो करामत अली का समावेश हैं.

* विधि समिति
विधि समिति में भाजपा की सुनिता लोणारे, मधुरा कहाले और शारदा खोडे का समावेश हैं. कांग्रेस की तरफ से धीरज हिवसे व मो. रेहान मो. यासीम की नियुक्ति की गई हैं. युवा स्वाभिमान से अर्चना पांडे, राकांपा से मनीष बजाज, शिवसेना-बसपा गट से स्नेहा लुल्ला और एमआईएम से बीबी बतुल ताहेर शाह का समावेश किया गया हैं.

Back to top button