महाराष्ट्र की 12 जिला परिषद के 731 सदस्यों के चुनाव नतीजे घोषित

जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा नंबर वन

* अजीत पवार की राष्ट्रवादी 137 स्थानों के साथ दूसरे नंबर पर
* शिंदे सेना ने भी पार किया शतक, सोलापुर, सातारा में बीजेपी की बाजी
* पुणे में सहानुभूति लहर, 43 सीटें जीतकर राष्ट्रवादी अजीत सत्ता में
* संभाजी नगर में भाजपा और धनुष्यबाण के बीच रहा मुकाबला
* कोंकण में शिंदे सेना का दबदबा, लातूर में कडी टक्कर
पुणे/मुंबई /दि.9- शनिवार को हुए जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव की काउंटिंग आज सुबह से प्रारंभ हुई है. दोपहर तक जिला परिषद की 600 सीटों के नतीजे और रुझान प्राप्त हुए थे. जिसमें 213 स्थानों के साथ भारतीय जनता पार्टी अव्वल रही. दूसरे नंबर पर अजीत पवार की राष्ट्रवादी ने समाचार लिखे जाने तक 137 स्थानों पर परचम लहराया था. शिवसेना शिंदे गट 124 सीटों के साथ शतक पार कर चुकी है. वहीं कांग्रेस को 44, उबाठा शिवसेना को 36, राष्ट्रवादी शरद पवार को 13 एवं अन्य 34 स्थानों पर विजयी हो रहे थे. पुणे मिनी मंत्रालय में बडा चौकानेवाला परिणाम सामने आया. यहां राष्ट्रवादी अजीत पवार के फेवर में मानों सहानुभूति लहर चली. वहां 43 स्थानों पर विजय प्राप्त कर राष्ट्रवादी सत्ता में आ गई है. बीजेपी को पुणे जिला परिषद से दूर किया गया है.
उल्लेखनीय है कि, जिला परिषद के कुल 731 सीटों के लिए मतदान हुआ था. 564 सीटों के नतीजे दोपहर तक प्राप्त हुए थे. पुणे के अतिरिक्त छत्रपति संभाजी नगर, परभणी, धाराशिव, लातूर, रायगड, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, सांगली, सातारा, कोल्हापुर, सोलापुर में तीन वर्षों के प्रशासकराज पश्चात मिनी मंत्रालय के कारभारी चुने गए. सातारा और सोलापुर में भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया. रत्नागिरी जिला शिवसेना शिंदे के नाम रहा. वहीं सिंधुदुर्ग में नारायण राणे ने बीजेपी को सत्ता के पास ला दिया है. लातूर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कडी टक्कर देखने मिली. बीजेपी ने 16, तो कांग्रेस ने 15 स्थानों पर बाजी मारी. दिलचस्प बात है कि, छत्रपति संभाजी नगर में बीजेपी का मुकाबला शिंदे सेना से ही रहा. दोनों ने मिलकर 41 स्थानों पर कब्जा किया है.
पुणे जिला परिषद चुनाव में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत दादा पवार का सत्ता स्थापन का स्वप्न साकार हुआ. 73 स्थानों में से राष्ट्रवादी ने 43 सीटें जीत अपने बूते सत्ता स्थापित की है. बीजेपी को 8, शिवसेना को 5, सेना उबाठा को 7 और राष्ट्रवादी शरद पवार को एकमात्र सीट मिली है. पुणे में पिछली बार भी एकीकृत राष्ट्रवादी की ही सत्ता रही थी. उस समय 44 स्थान जीते गए थे. पुणे जिले में राष्ट्रवादी के ही सर्वाधिक विधायक है. मावल पंचायत समिति में भी राष्ट्रवादी ने बीजेपी से सीटें छीन ली है. अजीत दादा पवार द्वारा डीसीएम रहते किए गए विकास कार्यो के बलबूते यह विजय प्राप्त होने की चर्चा हो रही है. दादा के जाने के बाद सभी की निगाहें पुणे जिला परिषद चुनावों पर टिकी थी. मावल में राष्ट्रवादी ने जिला परिषद की सभी 5 और पंचायत समिति की सभी 10 सीटों पर कब्जा किया. बीजेपी को धूल चटा दी. उसके कई प्रत्याशी बडे अंतर से विजयी हुए है. यहां लगभग 70 प्रतिशत वोटिंग होने से नतीजों पर सभी का ध्यान लगा था.
लातूर में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है. रत्नागिरी, सिंधुदुर्गं में बीजेपी ने बाजी मारी है. कोल्हापुर, सोलापुर से मिश्रीत नतीजे दोपहर तक प्राप्त हो रहे थे. कोल्हापुर बीजेपी 7, राष्ट्रवादी 6, कांग्रेस 8, शिंदे सेना 6, यड्रावकर शाहू आघाडी 4 सीटे जीत चुकी थी. कोंकण में बीजेपी और शिंदे सेना ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर बाजी मार ली. जिसे पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का करिश्ता बताया जा रहा था. छत्रपति संभाजी नगर में बीजेपी और शिंदे सेना के बीच ही तगडी टक्कर देखने मिल रही है.

Back to top button