20 जिला परिषदों का चुनाव अब बारिश के बाद ही!
21-22 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई

मुंबई /दि.28 – राज्य की 20 जिला परिषदों के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में होनेवाली अंतिम सुनवाई लंबी लटक गई है और अब यह सुनवाई 21 व 22 जुलाई को होनेवाली है. जिसके चलते साफ है कि, राज्य में 20 जिला परिषदों के चुनाव अब बारिश के मौसम पश्चात ही होंगे. जिला परिषद चुनाव को लेकर अदालत में होनेवाली सुनवाई आगे टल जाने के चलते कई इच्छुकों की आशाओं व उम्मीदों पर पानी फिर गया है.
बता दें कि, आरक्षण की अधिकतम मर्यादा 50 फीसद से अधिक हो जाने के चलते सर्वोच्च न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण को भी रद्द कर दिया था. जिसके बाद राज्य सरकार ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कानून में आवश्यक बदलाव किए. जिसके उपरांत अदालत ने आरक्षण को पूर्ववत किया और फिर लंबे समय से लटके हुए स्थानीय स्वायत्त निकायों के चुनाव कराए जाने का रास्ता खुला. जिसके चलते राज्य की 246 नगर परिषदों, 32 नगर पंचायतों व 29 महानगर पालिकाओं के साथ ही 32 में से 12 जिला परिषदों के चुनाव हुए. वहीं 20 जिला परिषदों में आरक्षण की अधिकतम मर्यादा का उल्लंघन होने के चलते अब भी चुनाव होना बाकी है. जिसका मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हेतु प्रलंबित है. ऐसे में इस अब यह सुनवाई कब होती है, इस बात की ओर इच्छुकों सहित सभी राजनीतिक दलों की निगाहें लगी हुई है.
वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट ने 20 जिला परिषदों के चुनाव को लेकर जुलाई माह में अंतिम सुनवाई जुलाई माह में करवाए जाने की बात कही है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर एक सप्ताह के भीतर राज्य सरकार को नोडल अधिवक्ता नियुक्त करने का निर्देश दिया है. उल्लेखनीय है कि, जुलाई माह में अंतिम सुनवाई होने के उपरांत पूरी प्रक्रिया पर अमल करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग को भी कुछ समय की जरुरत पडेगी. जिसके चलते 20 जिला परिषदों में अगस्त व सितंबर के बाद ही चुनाव कराए जा सकेंगे, ऐसी संभावना फिलहाल दिखाई दे रही है.





