प्रभाग के सर्वांगीण विकास पर बल

नवनिर्वाचित बीजेपी नगरसेविका लता देशमुख का कहना

* बगीचे, प्ले ग्राउंड, वरिष्ठ के लिए पार्क को प्राथमिकता
अमरावती /दि.27- प्रभाग-19 साई नगर की नवनिर्वाचित नगरसेविका लता रावसाहब देशमुख ने कहा कि, संपूर्ण प्रभाग के सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रयत्नशील रहेंगी. नेता सदन चेतन गावंडे और उपमहापौर सचिन भेंडे भी उन्हीं के प्रभाग के साथी नगरसेवक होने से भरपूर विकास निधि लाकर प्रभाग में समाहित नई बस्तियों, कॉलोनी में सडक, बिजली, पानी, नालियां और स्वच्छता की मूलभूत सेवाओं को उपलब्ध करवाना प्राथमिकता रहने की बात बीजेपी नगरसेविका लता देशमुख ने कही. उन्होंने बताया कि, प्रभाग के चारों नगरसेवक तालमेल रखकर अपने क्षेत्र का विकासकार्य और नये प्रोजेक्ट साकार करने पर बल देंगे.
* जनअपेक्षाएं पूर्ण करनी है
अमरावती मंडल से खास चर्चा करते हुए लता देशमुख ने गत 16-17 वर्षों में बीजेपी पार्टी संगठन से लेकर नगरसेविका तक प्रवास का वर्णन किया और कहा कि, भाजपा ने उन्हें कई दायित्व सौंपे और वे भी पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हुए लगातार सक्रिय रही. उन्होंने कहा कि, प्रभाग के लोगों के लिए हर समय तत्पर रहने के कारण इस बार प्रभागवासियों ने मनपा सदन भेजा है. देशमुख ने कहा कि, वे जनता की आशा-अपेक्षा पूर्ण करने का प्रयत्न करेगी. स्वच्छता और जलापूर्ति प्रमुख मुद्दे रहेंगे.
* सीसीटीवी सर्विलांस
बच्चों के लिए खेल के मैदान और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बगीचे डेवलप और मेंटेन करने के काम पर जोर रहेगा. उसी प्रकार महिला, युवतियों की सुरक्षा के लिए संपूर्ण प्रभाग में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी सर्विलांस की कोशिश रहेगी. 5-6 महीने में सीसीटीवी का काम कर लेने का भरोसा बीजेपी नगरसेविका देशमुख ने व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि, प्रभाग के कुछ एरिया में चोरी की घटनाएं बढी है. इस पर भी सीसीटीवी निगरानी से कही न कही रोक लगेगी, आरोपी शीघ्र सीखचो के पीछे होंगे.
* पढा-लिखा परिवार
बीजेपी संगठन में महिला आघाडी की प्रदेश उपाध्यक्ष लता देशमुख पहले भी कई पदों पर निष्ठापूर्वक कार्य कर चुकी है. उनके परिवार में यजमान प्राचार्य रावसाहब देशमुख है. दो पुत्र अंकुश और अक्षय दोनों ही पढे-लिखे होने के साथ पुत्र वधूएं एड. तृप्ति और डॉ. दर्शना है. अक्षय और दर्शना डेंटल सर्जरी, ओरल सर्जन है, तो अंकुश और तृप्ति को भी डॉक्टरेट के साथ एमटेक की उपाधी प्राप्त है. परिवार में दो पोतियां है. स्वयं लता देशमुख भी पढी-लिखी है. स्नातकोत्तर उपाधी प्राप्त है. वे बीए और लाइब्ररी सायंस की उपाधी हासिल कर चुकी है.
* सफाई पर फोकस
लता देशमुख ने बताया कि, साई नगर प्रभाग-19 नवाथे प्लॉट से लेकर नेमानी गोदाम तक और इधर कृष्णार्पण कालोनी से लेकर अकोली रोड म्हाडा कालोनी, खंडेलवाल नगर तक विस्तृत है. जिससे सभी एरिया में नियमित साफ-सफाई करवाना चुनौतिपूर्ण है. किंतु सफाई पर उनका फोकम रहेगा. हमारे देश के प्रधानमंत्री भी साफ-सफाई को वरियता और महत्व देते आये हैं. ऐसे में लता देशमुख खास ध्यान देगी. उन्होंने वार्ड विकास के मुद्दे पर अन्य तीनों नगरसेवकों चेतन गावंडे, मंजूषा जाधव, सचिन भेंडे के साथ तालमेल रखकर कार्य करने पर बल दिया.

Back to top button